राजनीति

दिल्ली: गौतम गंभीर के समर्थन में आज रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ, स्वरा भी करेंगी प्रचार

योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम यहां भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के समर्थन में रैली करेंगे। अभिनेत्री स्वरा भास्कर राजधानी दिल्ली में आतिशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2019, 11:44 AM IST
news
दिल्ली: गौतम गंभीर के समर्थन में आज रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ, स्वरा भी करेंगी चुनाव प्रचार

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय देश का सियासी माहौल गरम है। राजनीतिक दल चुनावी रण जीतने के लिए कोई कोर-कसर शेष नहीं छोड़ना चाहते। यही कारण है कि नेता रैली और सभाएं कर चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के समर्थन में रैली कर लोगों से वोट की अपील करेंगे।

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर रहने वाले नेताओं में रहे हैं। वहीं दूसरी और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर राजधानी दिल्ली में आतिशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। आपको बता दें कि दिल्ली की कुल सात सीटें भाजपा के लिए विशेष स्थान रखती है। यही वजह है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी भी दिल्ली में चुनावी रैली करने खुद आएंगे। पार्टी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी के लिए बुधवार का दिन रखा है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
7 May 2019, 11:44 AM IST
Published on: