29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / राहुल गांधी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड में करेंगे रैली, प्रियंका हरियाणा में करेंगी रोड शो

राहुल गांधी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड में करेंगे रैली, प्रियंका हरियाणा में करेंगी रोड शो

राहुल गांधी पश्चिम बंगाल और झारखंड में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह भी ममता के गढ़ और बिहार में चुनावी रैलियां करेंगे। प्रियंका गांधी रोहतक में दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के लिए रोड शो करेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 May 2019, 9:06 AM IST

news

राहुल गांधी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड में करेंगे रैली, प्रियंका हरियाणा में करेंगी रोड शो

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जबकि दो चरणों के लिए मतदान कराया जाना अभी शेष है। इन दोनों चरणों में 118 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के आखिरी चरणों में बाजी मारने के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों ने एड़ी चोटी के जोर लगा दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे तो वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी ममता के गढ़ और बिहार में चुनावी रैलियां करेंगे।

अमित शाह का तूफानी प्रचार आज, पश्चिम बंगाल और बिहार में चार रैलियों को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष यहां तीन रैलियों को संबोधित करेंगें। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा में रहेंगी और हिसार और अंबाला में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल और बिहार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह पहले पश्चिम बंगाल में तीन जनसभा करेंगे और फिर बिहार के पटना में रैली कर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अध्यक्ष सबसे पहले सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मिदनापुर पहुंचेंगे।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.