राजनीति

Bihar: नीतीश सरकार में विभागों का बंटवारा, जानें किसके हिस्से में कौन सा मंत्रालय?

बिहार सरकार में मंत्रालयों का हुआ बंटवारा नीतीश कुमार ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय

2 min read

नई दिल्ली। बिहार ( Bihar ) में एक बार फिर नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) की सरकार बन गई है। मुख्यमंत्री के साथ ही बुधवार को 14 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जब कि आज यानी गुरुवार को सरकार में सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया। इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन और विजिलेंस समेत कई मंत्रालयों को रखा है। जबकि सरकार में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को वित्त, वाणिज्यिक कर, आपदा प्रबंधन, वन और पर्यावरण और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

इनको मिली यह जिम्मेदारी—

- उपमुख्यमंत्री रेणु देवी- पंचायती राज, पिछड़ी जाति उत्थान और ईबीसी कल्याण व उद्योग मंत्रालय
- विजय चौधरी- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल संसाधन, ग्रामीण विकास विभाग, संसदीय कार्य विभाग, सूचना प्रसारण मंत्रालय
- बिजेंद्र यादव- ऊर्जा, निषेध, योजना और खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय
- अशोक चौधरी- भवन निर्माण, सोशल वेलफेयर, साइंस टेक्नोलॉजी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
- मेवालाल चौधरी- शिक्षा मंत्रालय
- शीला कुमार- परिवहन मंत्रालय
- संतोष मांझी- लघु सिंचाई और अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग
- मुकेश सहनी- पशुपालन और मत्स्य विभाग

- मंगल पांडेय- स्वास्थ्य, पथ निर्माण और कला एवं संस्कृति मंत्रालय
- अमरेंद्र सिंह- कृषि, कोऑपरेटिव और गन्ना विभाग
- रामप्रीत पासवान- पीएचईडी विभाग
- जीवेश कुमार-पर्यटन, श्रम और खनन
- रामसूरत- राजस्व और कानून मंत्रालय

जदयू कोटे से पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली

आपको बता दें कि जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ भाजपा कोटे से सात, जदयू कोटे से पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली। नीतीश सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। राजभवन परिसर में आयोजित एक समारोह में अपराह्न् 4.30 बजे राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में भाजपा के सात, जदयू के पांच, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी के एक-एक मंत्री शामिल हैं।

राजद ने किया था समारोह का बहिष्कार

राजभवन परिसर के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अंमित शाह भी शामिल थे। इस समारोह में राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यंमत्री तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। बिहार चुनाव में सबसे अधिक सीटों पर विजय हासिल करने वाली पार्टी राजद ने इस समारोह का बहिष्कार किया था।

ये भी पढ़ें

बिहार के जदयू नेता पर फायरिंग का आरोपी कोलकाता में गिरफ्तार
Updated on:
17 Nov 2020 04:00 pm
Published on:
17 Nov 2020 03:45 pm
Also Read
View All