राजनीति

ED के निशाने पर डीके शिवकुमार, आय से अधिक संपत्ति केस में हो सकते हैं पेश

DK Shivakumar प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) के निशाने पर आय से अधिक संपत्ति मामले में पेश हो सकते हैं DK Shivakumar  

2 min read
Aug 30, 2019
b1.png
,,

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बाद कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर आ गए हैं।

डीके शिवकुमार आय से अधिक संपत्ति मामले में आज यानी शुक्रवार को ईडी के सामने पेश हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा गुरुवार को उनकी याचिका खारिज होने के बाद शिवकुमार आज दिल्ली आ सकते हैं।

दरअसल, इस याचिका में कांग्रेस नेता ने ईडी की ओर से भेजे गए समन को निरस्त करने की मांग की थी।

सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार ने राजधानी दिल्ली पहुंचने के लिए बेंगलुरु से फ्लाइट का टिकट बुक कराया है। दरअसल, कांग्रेस ने ईडी के समक्ष पेश होने की सूचना दी है।

वहीं, बेंगलुरु में उनके समर्थकों में ईडी के इस कदम को लेकर भारी रोष है। कांग्रेस नेता के आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। इसकी शुरुआत उस समय हुई जब 2017 में आयकर विभाग ने डीके शिवकुमार के ठिकानों पर रेड की थी।

उस समय उन पर कर चोरी का आरोप लगा था। हालांकि कांग्रेस ने इस कार्रवाई को उनके खिलाफ साजिश बताया था।

Updated on:
30 Aug 2019 11:17 am
Published on:
30 Aug 2019 08:59 am