8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी की तारीफ कर फंसे शशि थरूर ने दिया जवाब, ​खुद को बताया ‘हैरान’

PM मोदी की नीतियों की तारीफ कर विवादों में घिरे कांग्रेस नेता शशि थरूर कहा- कि PM नरेंद्र मोदी को सही ठहराने के बात सुनकर वह चकित कांग्रेस नेताओं के उनके खिलाफ बोलने को लेकर पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 29 Aug 2019, 12:28 PM IST

d1.png

,,

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ कर विवादों में घिरे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी को अपना स्पष्टीकरण दिया है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सही ठहराने के बात सुनकर वह चकित हैं। उन्होंने यह बात केरल कांग्रेस प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन को दिए अपने जवाब में कही।

मोदी के संबंध में थरूर द्वारा दिए गए बयान पर केरल में कांग्रेस नेताओं के उनके खिलाफ बोलने को लेकर पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया था।

वायनाड में राहुल गांधी के साथ शख्स ने की अजीब हरकत, वीडियो वायरल

थरूर ने रामचंद्रन को लिख अपने पत्र में कहा कि उनको अगर उनके द्वारा दिए गए बयान का संक्षेप में जिक्र करने दिया जाएगा तो वह आभारी रहेंगे क्योंकि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया है।

तेलंगाना एक्‍सप्रेस में लगी आग, दिल्‍ली-झांसी रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा कि इसके विपरीत, मैं आपसे आग्रह करूंगा कि संसद की बहस को देखें।

मैंने अध्ययन व शोध किया, अनुमान लगाया और संविधान की आत्मा के खिलाफ पेश किए हर विधेयक पर मोदी सरकार का विरोध किया।"

उन्होंने कहा कि मैंने संसद में 50 से अधिक बार और 17 विधेयकों पर साहस के साथ सवाल उठाया। क्या मेरी आलोचना करने वाले केरल का कोई नेता कह सकता है कि उन्होंने ऐसा किया।