राजनीति

डीके शिवकुमार की फिर बिगड़ी तबीयत, तीसरी बार हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर लीडर डीके शिवकुमार की तबीयत बिगड़ी डीके शिवकुमार को आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया शिवकुमार को सीने में दर्द और हाई बीपी की शिकायत थी
2 min read
• •
Sep 15, 2019
b.png
,,

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिग के एक मामले में फंसे कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर लीडर डीके शिवकुमार की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उनको आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शिवकुमार को सीने में दर्द और हाई बीपी की शिकायत थी।

यह तीसरी बार है, जब प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में डीके शिवकुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिग के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार को 17 सितंबर तक ईडी की हिरासत में बने रहने का आदेश दिया है।

न्यायाधीश ने ईडी को कहा कि वह शिवकुमार को डॉक्टर के पास ले जाए, उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखे और फिर उनसे पूछताछ करे।

ईडी ने उनकी पांच दिन की हिरासत मांगी थी।

इसका विरोध करते हुए शिवकुमार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि उनके मुवकिल उच्च रक्तचाप सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

इस दौरान कोर्ट ने ईडी के निर्देश देते हुए कहा कि शिवकुमार से पूछताछ से पहले उनका मेडिकल कराया जाना जरूरी है।

बिना मेडिकल चैकअप कराए उनसे किसी भी दिन पूछताछ नहीं की जाएगी।

इससे पहले ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नटराज कोर्ट ने कोर्ट को बताया था कि शिवकुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। शिवकुमार ईडी अफसरों के सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं।

Updated on:
15 Sept 2019 11:32 am
Published on:
15 Sept 2019 08:47 am
Also Read
View All
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ शिवसेना के दो बड़े दांव, 4 महीने बाद नासिक का जवाब पुणे में देगी शिंदे सेना?

INDIA Bloc Protest: अमरिंदर राजा वड़िंग का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, बोले- ‘अनियमितता साबित हुई, केस दर्ज कर गिरफ्तारी हो’

आकाशवाणी भवन होकर EC दफ्तर जाने की कोशिश में राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं ज्ञानेश कुमार, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया दावा

संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा प्रायोजित हमला