राजनीति

Farmer Protest: AAP का दावा, CM केजरीवाल को किया नजरबंद, दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

Farmer Protest के बीच AAP का सनसनीखेज दावा किसानों से मिलने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने किया नजरबंद
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2020, 12:10 PM IST
CM Arvind Kejriwal
सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 13वें दिन भी किसानों का प्रदर्शन ( Farmer Protest ) जारी है। इस बीच 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद ( Bharat Bandh ) का आह्वान किया है जिसका देशभर के राज्यों पर मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी ( AAP ) की ओर से सनसनीखेज दावा किया गया है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) को नजरबंद करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब सोमवार को अरविंद केजरीवाल किसानों को अपना समर्थन देने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर गए थे और उसके बाद से ही दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को उनके घर के अंदर नजरबंद किया हुआ है।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट के जरिए कहा- जब सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलकर आए हैं, तभी से भाजपा की दिल्ली पुलिस ने उन्हें घर के अंदर नजरबंद किया हुआ है। ना किसी को उनके घर से आने दिया जा रहा और ना ही किसी को उनके घर जाने दिया जा रहा।

दिल्ली पुलिस ने किया खंडन
एक तरफ आप ने दिल्ली पुलिस को बड़ा आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने इस आरोप का खंडन किया है। आप के आरोपों को दिल्ली पुलिस ने गलत बताया है। नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी एंटो अल्फोंस ने कहा, 'आम आदमी पार्टी और किसी भी अन्य पार्टी के बीच टकराव से बचने के लिए यह एक सामान्य तैनाती है।
सीएम अरविंद केजरीवाल को नजरबंद नहीं किया गया है। आम आदमी पार्टी का बयान पूरी तरह से गलत है। सीएम कहीं भी आ और जा सकते हैं।

ये बोले थे सीएम केजरीवाल
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों से सिंघु बॉर्डर पर जाकर मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं और वे यहां एक मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं बल्कि उनके सेवादार बनकर आए हैं।

Published on:
Also Read
View All
परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा

Dausa Pradhan Election Result: दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में कौन कहां से बना प्रधान? निशा मीना ने बनाया खास रिकॉर्ड

Bikaner Pradhan Election: बीकानेर जिले में कांग्रेस के 10 प्रधान बने, यहां आया सबसे चौंकाने वाला परिणाम, देखें कहां से कौन बना प्रधान

परिसीमन पर सियासी घमासान: उद्धव सेना बोली ‘NDA को समर्थन देने वाला गद्दार’, BJP का पलटवार- बालासाहेब की विचारधारा छोड़ना असली गद्दारी