राजनीति

पूर्व विधायक तनावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गोवा भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त

BJP के पूर्व विधायक सदानंद तनावड़े को औपचारिक रूप से पार्टी का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया थिविम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक पार्टी के आंतरिक चुनाव में शनिवार को अकेले नामित हुए
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 5:08 PM IST
fff.png

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक व राज्य के महासचिव सदानंद तनावड़े ( Former MLA Sadanand Tanawade ) को औपचारिक रूप से रविवार को पार्टी का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

तनावड़े शनिवार को शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर उभरे।

थिविम विधानसभा निर्वाचन ( Tivim assembly election ) क्षेत्र के पूर्व विधायक तनावड़े पार्टी के आंतरिक चुनाव में शनिवार को अकेले नामित हुए।

तनावड़े को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पर्यवेक्षक अविनाश राय खन्ना ( Avinash Rai Khanna ) की मौजूदगी में औपचारिक रूप से राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उन्हें पणजी में एक समारोह में अध्यक्ष चुना गया।

तनावड़े ने राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर ( Rajya Sabha MP Vinay Tendulkar ) से प्रभार ग्रहण किया। तेंदुलकर 2012 से दो कार्यकाल तक गोवा भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं।

Updated on:
12 Jan 2020, 5:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल