11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी ने भाजपा को घेरा, गौरव चंदेल हत्याकांड में उप्र सरकार को बताया सुस्त

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गौरव चंदेल की हत्या मामले में भाजपा पर निशाना साधा प्रियंका ने कहा कि पुलिस के पास अपराधियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 12, 2020

d4.png

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) ने ग्रेटर नोएडा ( Greater Noida ) में एक निजी कंपनी में अधिकारी गौरव चंदेल की हत्या के पांच दिन बाद रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर इस मामले में सुस्त रवैया अपनाने का आरोप लगाया और उसपर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस के पास अपराधियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

पश्चिम बंगाल: बेलूर मठ से बोले PM मोदी, सीएए अधिकार देने के लिए है, लेने के लिए नहीं

कांग्रेस नेता ने एक साथ कई ट्वीट्स कर कहा कि मृतक गौरव (39) के परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'अगर नोएडा जैसे क्षेत्र में अपराधी इतने सक्रिय हैं तो उप्र के अन्य क्षेत्रों की स्थिति क्या होगी।' ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी और एक निजी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव चंदेल की सात जनवरी को उनके घर के पास ही लूट के बाद हत्या कर दी गई थी।

शक है कि हत्यारे कारजेकर्स गिरोह के सदस्य थे, जिन्होंने पुलिस के वेश में सोमवार रात परथला चौक के पास गौरव को रोका हो।

दिल्ली में खिली धूप से तापमान में वृद्धि, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर में कमी

गौरव गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित अपने ऑफिस से गौर सिटी स्थित घर लौट रहे थे।

जम्मू-कश्मीर के त्राल सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

प्रियंका ने कहा कि डकैती के बाद हत्या के मामले में सरकार की कार्रवाई सुस्त है। प्रियंका रविवार को पीड़ित परिवार के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग