कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि 16 और 17 जनवरी को पूर्वी यूपी और 18 और 19 को पश्चिमी यूपी के जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी जाएगी। नई टीम को प्रियंका गांधी खुद पार्टी के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएंगी साथ ही दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में एनआरसी, एनपीआर और सीएए जैसे मुद्दों पर विस्तार से पार्टी के रुख की जानकारी देंगी। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की नई टीम तैयार की है। इसके लिए उन्हें पुराने कांग्रेसियों से बैर भी मोल लेनी पड़ी है। हालांकि प्रियंका समेत पार्टी के बाकी नेता उन्हें समझाकर अपने साथ जोड़ भी रही हैं।