दरअसल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित शांति मार्च और जनसभा में शामिल होने मैनपुरी आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और धारा 35ए को खत्म किया, तीन तलाक कानून बनाया और राम मंदिर जैसे बड़े विवाद का खत्मा किया। मोदी सरकार की इन सफलताओं से विपक्ष बौखला गया है, इसलिए जनता को भ्रमित करने में लग गया है।