राजनीति

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, खिलाफत आंदोलन का केंद्र बन गया है शाहीन बाग

गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन पर बोला हमला शाहीन बाग को बताया खिलाफत आंदोलन का केंद्र विपक्ष इस मामले में कर रही है राजनीति: गिरिराज सिंह
less than 1 minute read
giriraj singh

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग खिलाफत का आंदोलन बन गया है। विपक्ष इस पूरे मामले में सांप्रदायिक राजनीति खेल रहा है। बता दें कि बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद संसद भवन परिसर में गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में राजनीति विपक्ष, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) करती आई है। उन्होंने सवाल किया, 'आप इमाम को 18 हजार रुपए तनखा देंगे। 16 हजार रुपये देंगे, 9 हजार रुपए रखरखाव का खर्च देंगे, तो पंडितों और पुजारियों के मन में नफरत बढ़ेगी या नहीं?'

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'आप शाहीन बाग को जाकर समर्थन करेंगे, जो खिलाफत आंदोलन का केंद्र बन गया है। शरजील इमाम जैसे लोग वहां बयान दे रहे हैं। फिर भी दोष हम पर दिया जा रहा है।'

Updated on:
31 Jan 2020 03:48 pm
Published on:
31 Jan 2020 03:46 pm
Also Read
View All
विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा दे सकते हैं ज्ञानेश कुमार, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया दावा

संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी को सत्ता में बैठाने के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहा प्रायोजित हमला

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, एकनाथ शिंदे ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, क्या श्रीकांत की लगेगी ‘लॉटरी’?

विपक्ष के विरोध मार्च पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को बदनाम करने का लगाया आरोप