28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / श्रीकुमार नायर बने नौसेना डॉकयार्ड विशाखापत्तनम के नए एडमिरल अधीक्षक

श्रीकुमार नायर बने नौसेना डॉकयार्ड विशाखापत्तनम के नए एडमिरल अधीक्षक

नौसेना डॉकयार्ड विशाखापत्तनम को मिला नया एडमिरल अधीक्षक श्रीकुमार नायर को बनाया गया नया एडमिरल अधीक्षक सराहनीय सेवा के लिए 2010 में मिल चुका है नौसेना पदक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 31 Jan 2020, 2:13 PM IST

Srikumar Nair

नई दिल्ली। रियर एडमिरल श्रीकुमार नायर ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल किरण देशमुख से एडमिरल सुपरिटेंडेंट नेवल डॉकयार्ड के रूप में पदभार संभाला। भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें-नागरिकता संशोधित कानून ने बापू के सपनों को पूरा किया: राष्ट्रपति

बता दें कि रियर एडमिरल नायर को 17 अगस्त, 1987 को भारतीय नौसेना में एक विद्युत अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। वे पूर्ववर्ती क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज अब एनआईटी, तिरुचिरापल्ली और आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र हैं।

फ्लैग ऑफिसर ने भारतीय नौसेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं, जिसमें ऑपरेशनल, स्टाफ और डॉकयार्ड शामिल हैं। एडमिरल सुपरिटेंडेंट के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, उन्होंने रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय (आएचक्यू) में मैटेरियल (सूचना प्रौद्योगिकी और सिस्टम) के सहायक प्रमुख के रूप में कार्य किया है।

यह भी पढ़ें-बजट सत्र से पहले बोले PM मोदी- देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव रखने का होगा काम

एडमिरल को उनकी सराहनीय सेवा के लिए 2010 में नौसेना पदक (एनएम) से सम्मानित किया गया था। विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में 14 महीने की सेवा देने वाले वाइस एडमिरल किरण देशमुख ने विशाखापत्तनम में डायरेक्टर जनरल नेवल प्रोजेक्ट्स का भी पदभार संभाला है।