राजनीति

गोवा सरकार की नई योजना, अच्छी पैदावार के लिए 20 मिनट वैदिक मंत्रोच्‍चारण करें किसान

2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की वाली भाजपा सरकार अब अच्छी फसलों के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण की सलाह दे रही है।

2 min read
Jul 04, 2018
गोवा सरकार की नई योजना, अच्छा पैदावार के लिए 20 मिनट वैदिक मंत्रोच्‍चारण करें किसान

नई दिल्ली। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की वाली भाजपा सरकार अब अच्छी फसलों के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण की सलाह दे रही है। कुछ ऐसा ही मामला भाजपा की गोवा सरकार में सामने आया है। यहां राज्य सरकार ने फसलों की अच्छी पैदावार के लिए वैदिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया है। राज्य सरकार किसानों को बता रही है कि अच्छी पैदावार के लिए वो दिन में 20 मिनट वैदिक मंत्रोचारण करें।

दरअसल, गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट का नाम शिव योग कास्मिक फार्मिंग रखा है। अपनी तरह के इस अनोखे प्रोजेक्ट को पूर्व केमिकल इंजीनियर बाबा डॉ. अवधूत शिवानंद ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट को लॉन्च करते हुए कृषि मंत्री सरदेसाई ने कहा कि अब अच्छी पैदावार को लिए किसानों को कोई खर्च नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि अच्छी फसलों के लिएदूसरे तरीके अपनाए जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए अब रॉक शो से लेकर ब्यूटी कॉप्टिशन तक का आयोजन किया जाएगा। इससे लोगों में खेती-बाड़ी के प्रति आकर्षण पैदा होगा। बता दें कि गोवा के कृषि मंत्री विजय सरदेसाईी पत्नी ऊषा बाबा की भक्त हैं।

दरअसल, जनवरी में सरदेसाई की पत्नी ऊषा ने कृषि निदेशक नेल्सन फिगेरिएडा के साथ डॉ. शिवानंद की वर्कशॉप में भाग लिया था। इस वर्कशॉप में उन्हें मिट्टी में शक्ति के लाभों के बारे में जानकारी दी गई थी। कृषि मंत्री सरदेसाई ने इस कार्यशाला संबंधी जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। वहीं गोवा में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फसलों पर नकारात्मक व विनाशकारी शक्तियों के प्रभाव को कम करने की विधि बताई जा रही है। वीडियो में शिवानंद बाबा कह रहे हैं कि भोलेनाथ की तीसरी आंख खेत व फसलों के चारों और फैली नकारात्मक शक्तियों का विनाश करती है। जिससे स्वस्थ्य बीजों का अंकुरण हो रहा है।

ये भी पढ़ें

भारतीय कृषक दल अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कह दी ऐसी बात, भाजपा में मची खलबली
Published on:
04 Jul 2018 09:57 am
Also Read
View All