इस दौरान भाजपा सांसद ने यह भी कहा है कि उन्हे पार्टी से कोई नाराजगी नहीं, बल्कि जाट आंदोलन के समय हुई अभद्रता से है। सैनी ने कहा कि भाजपा ने उन लोगों के ही खिलाफ काम किया है, जिन्होंने उसको वोट दिया है। बता दें कि भाजपा से चुनाव लड़ने से पहले सैनी ने नई पार्टी बनाने की घोषणा भी की थी। भाजपा के साथ अपने संबंधों को लेकर सैनी ने कहा कि पिछले तीन सालों से भाजपा से उनकी कोई वार्ता नहीं है। वहीं, पार्टी हाईकमान की ओर से सैनी को कई नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।