हरियाणा पंचायत भवन में डॉ. तंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के सामने कार्यक्रम का खुलासा किया। सदस्यों ने सुझाव भी रखे जिन्हें लागू करने का तंवर ने भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस घर-घरÓ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता राज्य के सभी क्षेत्रों में फैल जाएं और अगले दो महीनों में बैठक में रखे गए सभी मुद्दों को कार्यान्वित करें। उन्होंने कहा कि राज्य में पानी की भारी किल्लत और बिजली की आधी-अधूरी आपूर्ति की समस्याओं को देखते हुए पार्टी 'मटका फोड़ और ट्यूब तोड़Ó कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के झूठ, फरेब, नाटक और भ्रष्टाचार की जानकारी दें। साथ ही डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा बताएं।