
गुजरात विधानसभा के पहले चरण का चुनाव पांच दिन बाद होने वाला है। और अब कांग्रेस को याद आया है अपना घोषणापत्र जारी करना तो भाजपा ने अब तक जारी नहीं किया है। वहीं आम आदमी पार्टी जहां-जहां से चुनाव लड़ रही है, उसने वहां-वहां के लिए अलग-अलग घोषणापत्र जारी किया है तो निर्दलीय पूरी तैयारी से चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं। उनके पास अपने क्षेत्र की जनता के लिए पूरा प्लान तैयार है और हर चुनावी सभा और रैलियों में उसका जिक्र कर रहे हैं।
घोषणा पत्र में पेट्रोल-डीजल सस्ता करने का वादा
कां ग्रेस के सोमवार को जारी घोषणापत्र में गरीब व मध्यम तबके के लोगों को प्रति व्यक्ति 2 रु. में 5 किलो गेहूं, 3 रु. में चावल, बाजरा-मकई 1 रु. में उपलब्ध कराने का वादा किया है।
कुछ और खास बातें
-किसानों का कर्ज माफ। 16 घंटे बिजली। कृषि के लिए मुफ्त पानी।
-25 लाख लोगों को रोजगार के लिए 32 हजार करोड़ का प्रावधान।
-बेरोजगारों को 4 हजार का मासिक बेरोजगार भत्ता।
-उद्यमियों को 100 फीसदी ऋण।
-महिलाओं को आवास व प्राथमिक से उच्च शिक्षा मुफ्त।
-छात्रों को लैपटॉप व स्मार्टफोन।
-सरकारी हॉस्पिटलों में नि:शुल्क सस्ती चिकित्सा सुविधा व दवाइयों के वितरण के लिए 'सरदार पटेल यूनिवर्सल हेल्थ कार्ड'।
-राज्य में राजीव गांधी फार्मेसी नेटवर्क बनाया जाएगा।
अगस्त से तैयार हो रहा था घोषणापत्र
कांग्रेस का कहना है कि उनकी कमेटी अगस्त से ही घोषणापत्र तैयार कर रही थी। मधुसूदन मिस्त्री इस कमेटी के चेयरमैन हैं, जबकि सैम पित्रौदा और दीपक बाबरिया इस कमेटी के सदस्य हैं।
आप का वादा अलग-अलग सीटों के लिए
आम आदमी पार्टी ने 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैँ और हर सीट के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार किया है। अपने घोषणापत्र में उसने दिल्ली मॉडल को अपनाया है। पार्टी की चुनाव समिति के अध्यक्ष किशोर देसाई ने इसकी घोषणा की थी।