भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सांसद शोभा करंदलाजे की अगुवाई में शहर में प्रताप सिम्हा की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या का पुतला जलाया। धरना को सम्बोधित करते हुए उडुपी-चिकमगलूर की सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने हिंदू विरोधी सरकार करार देते हुए कहा कि सरकार की सह पर अपराधियों के हौंसले बुलंद हुए हैं तथा अवांछित गतिविधियों का बेधडक़ संचालन हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार को घौर हिंदू विरोधी सरकार बताया। मैसूरु नगर भाजपा अध्यक्ष्ज्ञ बीएच मंजूनाथ, पूर्व चिकित्सा मंत्री रामदास, शिवण्णा, भाजपा सचिव एचवी राजीव, मैसूरु विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र, किसान मोर्चा अध्यक्ष चिक्कमा बसवराज, महिला मोर्चा की लीला शणाई, बजरंग दल के कुमार गौड़ा, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंधिया, कमला मां आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।