राजनीति

गुजरात: पूर्व भाजपा विधायक की चलती ट्रेन में हत्या, लगा था दुष्कर्म का आरोप

गुजरात के अहमदाबाद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक भाजपा नेता पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई।
2 min read
Jan 08, 2019
news
गुजरात: पूर्व भाजपा विधायक की चलती ट्रेन में हत्या, लगा था दुष्कर्म का आरोप

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक भाजपा नेता पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भानुशाली पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की चलती ट्रेन में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता भानुशाली भुज से अहमदाबाद जा रहे थे। ये घटना सयाजी नगरी ट्रेन में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार जैसे ही ट्रेन मालिया के पास पहुंची तो उनके कोच मे कुछ बदमाश घुस आए। बदमाशों ने कोच में बैठे भानुशाली पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस हमले में भाजपा नेता को कई गोलियां लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि जयंति भानुशाली पर पिछले साल एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया गया था।

हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग

पूर्व विधायक की हत्या की खबर से पार्टी और उनके समर्थकों में भारी रोष है। समर्थकों ने उनके हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पार्टी नेताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। हालांकि, भानुशाली ने इन आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस को दिये गया आवेदन मेरी छवि खराब करने की साजिश

Updated on:
08 Jan 2019 08:07 am
Published on:
08 Jan 2019 08:07 am