6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबरीमला विवाद: केरल में फिर हिंसा, विधायक के घर पर बम फेंकने के बाद संघ दफ्तर को जलाया

केरल के सबरीमला मंदिर में दो महिलाओं की एंट्री के बाद शुरू हुई हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
Sabarimala

सबरीमला विवाद: केरल में फिर भड़की हिंसा, विधायक के घर पर बम फेंकने के बाद संघ दफ्तर को जलाया

नई दिल्ली। केरल के सबरीमला मंदिर में दो महिलाओं की एंट्री के बाद शुरू हुई हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंदिर विवाद में जारी हिंसा के बीच सीपीआइ(एम) विधायक के घर पर हमले के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस के दफ्तर को आग के हवाले कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने संघ के कार्यालय में आगजनी कर जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि मंदिर में प्रवेश को लेकर शुरू हुई हिंसात्म घटनाओं के मामले में पुलिस अब तक 1500 से अधिक गिरफ्तारी हो चुकी हैं। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

मोदी सरकार किसानों को देगी नए साल का तोहफा, सीधे खाते में भेजे जाएंगे 10,000 रुपए

आरएसएस कार्यालय को निशाया बनाया

जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियेां ने आरएसएस कार्यालय को निशाया बनाया। यह घटना उस समय घटी जब परियारम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दफ्तर में कुछ अज्ञात हमलवारों ने आग लगा दी। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने संघ के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखरन के घर पर भी हमला किया। आपको बता दें कि इससे पहले सीपीआई(एम) के एक विधायक एएन शमशीर के घर पर कुछ लोगों ने बम फेंका। यह हमला सीपीआई(एम) से विधानसभा सदस्य एएन शमशीर के कन्नूर स्थित आवास पर हुआ।

तीन तलाक पर भाजपा के साथ नहीं जेडीयू, बिल के समर्थन में वोट करने से किया इनकार

20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया

एमएलए के घर पर हमले की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एमएलए ने इस घटना के पीछे राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के लोगों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है।