राजनीति

हरियाणा चुनाव से पहले पीएम मोदी का दावा, साफ है हवा का रुख-बनने वाला है इतिहास

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019ः पीएम मोदी ने भरी हुंकार चरखी दादरी में जनता को किया संबोधित पीएम मोदीः पांच साल में भ्रष्टाचारी जेल में होंगे
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 7:58 PM IST
0707.jpg

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने ब्रांड मोदी के सहारे दो राज्यों में बड़ी जीत हासिल करने की तैयारी कर ली है। पीएम मोदी भी अब हरियाणा और महाराष्ट्र में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को पीएम मोदी हरियामा के चरखी दादरी पहुंचे। दादरी से पीएम मोदी ने हुंकार भरी। मंगलवार को ही पीेम मोदी महाराष्ट्र में भी रैली करने के साथ जनता को संबोधित करेंगे।

जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'हवा का रुख साफ है, हरियाणा में नया इतिहास बनने जा रहा है। पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी संगठन का कार्य किया तो अधिकांश कार्यकर्ताओं के घर पहुंचा। कई बार लोगों के बीच काम करने का मौका मिला। हमने नई चुनौतियों को स्वीकार किया।
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता का हुआ निधन

नए भारत के निर्माण का सच गांवों में दिख रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में कंधे से कंधा मिलाकर लोगों के लिए काम किया है। यहां के शहरों से लेकर गांवों तक विकास को नई गति भी मिली है।

नए भारत के निर्माण का सच अब गांवों में दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा है कि सशक्त भारत के निर्माण का तेजी से चल रहा है।

अगले पांच साल में भ्रष्टाचारी जेल में होंगे
पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार ने देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अगले पांच साल में देश के भ्रष्टाचारी जेल में होंगे।

दिल्ली में मोदी तो हरियाणा में मनोहर का काम
पीएम मोदी ने कहा, चरखी दादरी पहले जिला नहीं था, हमने इसे जिला बनाया। नेशनल हाईवे से इस क्षेत्र को जोड़ा। दिल्ली में मोदी तो हरियाणा में मनोहर ने कर दिखाया।

हरियाणा में दूसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में हैं। लोगों के आशीर्वाद से फिर सरकार बनेगी। हरियाणा की जनता ने बीजेपी के काम पर मुहर लगाई है।

आपको बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।

Updated on:
15 Oct 2019, 7:58 PM IST
Published on: