8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सावना लकड़ा का निधन, 4 बजे दी जाएगी अंतिम बिदाई

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका पार्टी के वरिष्ठ नेता सावना लकड़ा का निधन रिम्स अस्पताल में चल रहा था बीमारी का इलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Oct 2019, 12:38 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद से ही कांग्रेस दोबारा अपनी जमीन तलाशने में जुटी है। यही वजह है कि हर चुनाव पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बीच नेताओं का पार्टी से जाना भी पार्टी के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। यही नहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं के निधन ने भी पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

इस बीच झारखंड से भी पार्टी के लिए एक बुरी खबर आई है। यहां पार्टी वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सावना लकड़ा का सोमवार को रिम्स में निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर में मोबाइल सेवा बहाल होते ही आतंकियों ने कर दिया बड़ा हमला, हर तरफ मचा कोहराम

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि पूर्व विधायक सावना लकड़ा का पार्थिव शरीर मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे कांग्रेस भवन, रांची में लाया गया। जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद सावना लकड़ा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव छोटा कव्वाली में अपराह्न 4 बजे किया जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटों में बिगड़ेगा हाल, सर्द हवाओं के साथ होगी जोरदार बारिश

डॉ उरांव ने कहा कि सावना लकड़ा ने जीवन भर कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया।

उनके इस योगदान को कांग्रेस पार्टी कभी नहीं भूलेगी।

उनके निधन से सिर्फ पार्टी को ही नहीं बल्कि राज्य के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।

उन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए भी लड़ाई लड़ी थी।