8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीरः मोबाइल शुरू होते ही बौखलाए आतंकी, ट्रक चालक की हत्या कर लगा दी आग

जम्मू-कश्मीर एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सेब ले जा रहे ट्रक चालकों को आतंकियों ने घेरा हत्या करने के बाद ट्रक को लगा दी आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Oct 2019, 11:49 AM IST

crpf-jawan-1559302597.jpg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में करीब तीन महीने बाद पोस्टपेड मोबाइल सेवा को बहाल किया गया। धीरे-धीरे हालात भी सामान्य हो रहे थे। घाटी में शांती आतंकियों के मुंह पर तमाचा की तरह साबित हो रही है। इसी से बौखलाए दहशतगर्दों ने जम्मू-कश्मीर में फोन सेवा बहाल होते ही बड़ा वारदात को अंजाम दे डाला।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने सेब लाद रहे एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रक को आग के हवाले कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबल भी मौके पर पहुंचे गए। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

मौसम को लेकर आ गई सबसे बड़ी खबर, इन राज्यों में अगले 24 घंटे के अंदर सर्द हवाओं के साथ होगी जोरदार बारिश

कश्मीर में सामान्य होते हालातों के बीच आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। उनकी इस कतूरत से एक बार फिर इलाके में सनसनी फैल गई। सरमल गांव में देर शाम हुई वारदात में दो आतंकियों में से एक पाकिस्तानी बताया जा रहा है।

ऐसे दिया घटना को अंजाम
राजस्थान नंबर का ट्रक बगीचे से सेब लाद रहा था। आतंकियों ने पास जाकर चालक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसके बाद ट्रक में आग लगा दी। मृतक की पहचान शरीफ खान के रूप में हुई है। इस दौरान बाग के मालिक से मारपीट भी की और उसे धमकाया।

चंद्रयान-2 को लेकर इस दिवाली होने जा रहा है बड़ा धमाका, जानकर उड़ा जाएंगे आपके होश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अर्धसैनिक बलों तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के एक आला अधिकारी ने चालक की गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि की है। मृत चालक कहां है, के बारे में पता नहीं चला है।

आपको बता दें कि इससे पहले अगस्त में एक ट्रक चालक को पत्थरबाजों ने पत्थर मार-मार कर जान से मार दिया था। ट्रक चालक बिजबिहाड़ा का रहने वाला था।

आतंकियों ने पूरी कोशिश की है कि कश्मीर से सेब बाहर न जाए। इसी के चलते उन्होंने ट्रक चालकों और व्यापारियों को अपने सेब न बेचने की धमकी भी दी थी, लेकिन स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों ने इन धमकियों को नजरअंदाज कर दिया।