राजनीति

सीएम पति केजरीवाल की रक्षा में कूदीं उनकी पत्‍नी, एलजी से पूछा कैसी है उनकी तबीयत?

एलजी के घर में धरने पर बैठे सीएम केजरीवाल सहित उनके सहयोगियों के घर वालों को उनकी तबीयत की चिंता सताने लगी है।

2 min read
सीएम पति केजरीवाल की रक्षा में कूदीं उनकी पत्‍नी, एलजी से पूछा कैसी है उनकी तबितयत?

नई दिल्‍ली। विगत चार दिनों ने एलजी के घर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके कैबिनेट सहयोगियों के रुख का असर परिजनों पर दिखने लगा है। सीएम से लेकर मंत्रियों तक के परिवार वालों को अब उनकी तबीयत की चिंता सताने लगी है। ऐसे में गुरुवार को सीएम केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल भी राजनीति के मैदान में कूद पड़ी हैं। लेकिन सीएम की पत्‍नी को अपनी सास, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की पत्नी के साथ एलजी के घर की ओर जाते समय सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। मिलने की इच्‍छा जाहिर करने के बाद भी उन्‍हें नहीं मिलने दिया गया।

चार महिला से भी खतरा क्‍यों?
सुरक्षाकर्मियों के इस रुख से नाराज सुनीता अपने ट्वीट में एलजी पर तंज कसते हुए लिखा है कि महोदय, क्या हम चार महिलाएं भी आपकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं? आप हमें अपने घर की ओर आने वाली सड़क में जाने से क्यों रोक रहे हैं? कृपया हस्तक्षेप करें। कृपया हर किसी को धमकी देने वाला न समझें। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनका भाई पुणे से मिलने आया, लेकिन मिलने नहीं दिया गया। सुनीता ने एलजी से पूछा है कि आप मुझे यही बता दीजिए कि उनकी तबियत कैसी है?

ये भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- खत्म करवाइए अधिकारियों की हड़ताल

सत्‍येंद्र और मनीष की बिगड़ी तवियत
आपको बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल समेत उनके कैबिनेट के तीन मंत्री उप राज्यपाल अनिल बैजल के खिलाफ उनके निवास पर पिछले चार दिन से धरना दे रहे हैं। जबकि विपक्षी पार्टी भाजपा सीएम के खिलाफ उनके घर पर धरना दे रही है। धरने पर बैठे सीएम और उनके सहयोगियों ने एलजी से तीन सवालों के जवाब मांगें हैं। इन सवालों में पहला एलजी खुद IAS अधिकारियों की गैरकानूनी हड़ताल तुरंत खत्म कराएं, क्योंकि वो सर्विस विभाग के मुखिया हैं। दूसरा काम रोकने वाले IAS अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें और तीसरा सवाल यह है कि राशन की डोर-स्टेप-डिलीवरी की योजना को मंजूर करें। आमरण अनशन पर बैठे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का गुरुवार सुबह रुटीन चेकअप हुआ। चेकअप में पता चला है कि सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक नहीं है। इस बात से चिंतित सीएम सहित सभी मंत्रियों की पत्नियां उनसे मिलने एलजी हाउस पहुंच गईं, लेकिन उन्‍हें सुरक्षाकर्मियों ने मिलने की इजाजत नहीं दी

नौटंकी बंद करें केजरीवाल
केजरीवाल के धरने के विरोध में भाजपा के नेता बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि केजरीवाल को नौटंकी बंद करनी चाहिए और काम पर वापस आना चाहिए। भाजपा के इस धरने में खास बात यह है कि आप के बागी नेता कपिल मिश्रा भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल के धरने का चौथे दिन जारी, कपिल मिश्रा बोले- साहब कपड़े तो बदल लो
Published on:
15 Jun 2018 10:36 am
Also Read
View All