राजनीति

Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती का बड़ा आरोप, दो दिन से मैं हिरासत में और बेटी भी नजरबंद

Jammu Kashmir में महबूबा मुफ्ती के बयान से बढ़ी राजनीतिक हलचल PDP चीफ का आरोप, बिना किसी आधार के दो दिन से हिरासत में रखा बेटी इल्तिजा को भी किया गया नजरबंद
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2020, 12:58 PM IST
Mehbooba Mufti
पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ( Mehbooba Mufti )का बड़ा बयान सामने आया है। मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक बार फिर दो दिन से हिरासत में रखा गया है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि मेरी बेटी को भी नजरबंद किया गया है। दरअसल मुफ्ती का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब पीडीपी नेताओं के इस्तीफे से सियासी हलचल तेज हो गई है।

महबूबा ने दावा किया कि वह दो दिनों से अपने घर में ही बंद हैं। पीडीपी प्रमुख ने कहा, 'केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने उन्हें पुलवामा में पार्टी नेता वहीद पारा के परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दी।

घाटी में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पीडीपी नेताओं के इस्तीफे के बाद पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। मुफ्ती ने कहा है कि वो पिछले दो दिन से हिरासत में हैं।

बीजेपी नेताओं को घूमने की अनुमति
महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट भी किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'मुझे फिर से अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। पिछले दो दिनों से, जम्मू और कश्मीर प्रशासन मुझे पुलवामा में स्थित पार्टी नेता वहीद उर रहमान के परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दे रहा है। उन्हें आधारहीन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था। यहां तक कि मेरी बेटी को भी नजरबंद कर दिया गया।

बीजेपी के मंत्रियों और उनके सहयोगियों को कश्मीर के हर कोने में घूमने की अनुमति है, लेकिन सुरक्षा केवल मेरे मामले में एक समस्या है।'

उन्होंने कहा मेरी बेटी इल्तिजा को भी नजरबंद किया गया है, क्योंकि वो भी वाहिद के परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना देना चाहती थी।

मुफ्ती ने आरोप लगाया कि पारा को बिना किसी आधार के गिरफ्तार किया गया। उन्होंने क्लिप साझा कि जिसमें तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह को जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सचिव के रूप में पारा के योगदान की प्रशंसा करते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि पीडीपी के युवा विंग के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारा बुधवार को दो दिनों की पूछताछ के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद ही महबूबा ने आपत्ति जताई है।

यह क्लिप उस समय की है जब पीडीपी जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ गठबंधन में थी।

Published on: