
कांग्रेस नेता उदित राज
नई दिल्ली। बिहार में भले ही विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हों और सत्ता पर एनडीए की सरकार भी काबिज हो चुकी हो, लेकिन सियासी घमासान अब भी जारी है। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Yadav ) के कथित ऑडियो कॉल पर उठा सियासी बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी और आरजेडी के बाद अब इस सियासी घमासान में कांग्रेस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है।
कांग्रेस नेता उदित राज ने लालू यादव के कथित ऑडियो कॉल विवाद के बीच बड़े बयान से एक बार फिर प्रदेश की सियासत में नया ट्विटस्ट लाकर खड़ा कर दिया है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
बिहार में स्पीकर चुनाव को लेकर बीजेपी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जो आरोप लगाया, उसपर लगातार आरपार की जंग जारी है। बीजेपी ने जहां इस संबंध में कानूनी कदम उठाते हुए कोर्ट का दरवाया खटखटाया है, वहीं अब कांग्रेस ने इस विवाद में एंट्री लेकर नया ट्विस्ट ला दिया है।
उदित राज ने किया ट्वीट
कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी पर ही निशाना साध दिया है। उदित राज ने ट्वीट कर लिखा कि पहले बिहार विधान सभा चुनाव काउंटिंग के दिन का सभी DM, SP के कॉल डीटेल निकाले जाएं। इससे पता तो चले किसके इशारे पर नतीजा बदला गया, फिर बाद लालू जी की कॉल की बात होगी।
आपको बता दें कि बीजेपी ने लालू यादव के ऑडियो कॉल की जांच की मांग उठाई है। वहीं महागठबंधन की ओर से बिहार में लगातार चुनावी नतीजों में गड़बड़ी की बात कही गई है। कई जगह आरोप लगाया गया कि महागठबंधन के जीते हुए उम्मीदवारों को बाद में हरा दिया गया।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया था कि लालू यादव ने रांची की जेल से बीजेपी के एक विधायक को फोन किया। इस दौरान लालू ने विधायक को लालच देकर सदन से नदारद रहने की बात कही। बदले में मंत्री पद का लालच दिया। हालांकि आरजेडी ने इस ऑडियो को फर्जी बताते हुए आरोपों को खारिज कर दिया।
इसके बाद सुशील मोदी ने एक ऑडियो जारी किया, जिसमें कथित रुप से लालू यादव की आवाज होने का दावा था। ट्वीटर ने इसे गाइडलाइन का उल्लंघन बताया तो सुशील मोदी ने ट्वीट के अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया।
इसके बाद बीजेपी ने इस ऑडियो की जांच की मांग की। इसी विवाद के लोकर आरजेडी और बीजेपी के जुबानी जंग चल रही थी, इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज के ताजा ट्वीट ने मामले में ट्विस्ट ला दिया है।
Published on:
27 Nov 2020, 11:08 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.