राजनीति

JDU कार्यकारिणी की पटना में बैठक जारी, झारखंड चुनाव को लेकर हो सकता है अंतिम फैसला

नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता में जारी है बैठक देश के अन्‍य राज्‍यों के प्रतिनिधि भी शामिल संगठन विस्‍तार और मजबूती पर रहेगा जोर
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2019, 4:05 PM IST
jdu meet
JDU के कार्यकारिणी की बैठक जारी, झारखंड चुनाव को लेकर हो सकता है अंतिम फैसला

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को मिली भारी सफलता के बाद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में जारी है। जेडीयू राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार भी शामिल हुए हैं। बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अंतिम फैसला आने की उम्‍मीद है।

50 सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य

लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद पार्टी की नजरें अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर है। इसको लेकर संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया जा सकता है। हाल ही में जेडीयू ने 50 लाख नए सदस्य पार्टी से जोड़ने का फैसला लिया था। इस अभियान पर काम जारी है।

संगठनिक चुनाव पर चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से संगठन की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में जारी इस बैठक में पार्टी के चुनाव अधिकारी का चयन होगा।

इसके साथ ही इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए देश के कई राज्यों से पार्टी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

झारखंड चुनाव को लेकर फैसला

बताया जा रहा है कि जेडीयू राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी की जेडीयू झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगा या नहीं। सदस्‍यता अभियान शुरुआत करते समय सीएम नीतीश कुमार ने झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी पर छोड़ दिया था।

इस बारे में झारखंड से आने वाले नेताओं से भी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राय लेंगे। बता दें कि बिहार में जेडीयू के करीब 50 लाख सदस्य हैं। राज्य के बाहर देश भर में जेडीयू के करीब 16 लाख सक्रिय सदस्य हैं।

Updated on:
9 Jun 2019, 4:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन के जरिए सबके निर्वाचन क्षेत्र बिगाड़ना चाहती है मोदी सरकार, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

Punjab AAP Candidates: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से लेकर कुलवंत सिंह तक…जानें आप की दूसरी लिस्ट में किन विधायकों के कटे टिकट

Punjab Election 2027: AAP ने दूसरी सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, दो सांसदों को भी दिया टिकट

महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए मोदी सरकार का नया प्लान, संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

क्रिसमस पर इंदिरा गांधी के लिए तिहाड़ जेल में खाना लेकर पहुंची थीं सोनिया गांधी, चार्ल्स शोभराज की महिला साथी के लिए भी बनवाया था भोजन