JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल के तीन सदस्यों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई
नई दिल्ली।झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह ( Oath taking ceremony ) में अपराह्न करीब दो बजे राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उनको राज्य के 11वें मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई।
इस दौरान कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के तीन सदस्यों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
इस दौरान कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव ( Rameshwar Oraon ) और RJD के सत्यानंद भोक्ता ) Satyanand Bhogta ) को भी हेमंत कैबिनेट में जगह दी गई। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ( Governor Droupadi Murmu ) ने दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही शपथपाकुड़ विधानसीट से कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
आपको बता दें कि आलमगीर आलम झारखंड विधासभा में स्पीकर का पद भी संभाल चुके हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।