इनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और अन्य प्रमुख नेता भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। झारखंड की 81 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हेमंत सोरेन के पास तीन विधायकों वाली झाविमो-पी और एक विधायक वाले भाकपा-(मार्क्सवादी-लेनिनवादी) का भी समर्थन था।