राजनीति

जोगी कांग्रेस की शकुंतला साहू पाटन से उम्मीदवार, भूपेश बघेल को देंगी टक्कर

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने दुर्ग संभाग के पाटन विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पाटन विधानसभा सीट के लिए शकुंतला साहू को प्रत्याशी बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2018, 2:20 PM IST
Bhupesh bagel arrested in janjhir in PM modi visit in chhhatiisgarh
भूपेश बोले - UPA ने छत्तीसगढ़ से चलाई 50 से अधिक नई ट्रेनें, NDA ने महज एक

रायपुर. अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने दुर्ग संभाग के पाटन विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पाटन विधानसभा सीट के लिए महिला प्रत्याशी शकुंतला साहू को प्रत्याशी बनाया है। जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रदेश महासचिव शकुंतला साहू कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को टक्कर देंगी।

भूपेश बघेल की यह परंपरागत सीट है। भूपेश अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से पाटन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से चार बार विधायक चुने गए। भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन से चुनाव जीतने के रास्ते को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए परमेश्वर को गुलाबी टिकट

इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने रविवार को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की छठवीं सूची जारी की थी। इस सूची में दो लोगों के नाम हैं। उनमें कसडोल से परमेश्वर यदु और डौंडी लोहरा से राजेश चुरेन्द्र प्रत्याशी बनाए गए हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने बताया, पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निर्देश पर कसडोल सीट से परमेश्वर यदु को उम्मीदवार बनाया गया है।

बताया जा रहा है कि बलौदा बाजार जिला पंचायत में उपाध्यक्ष रहे यदु कांग्रेस नेता था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। जिला पंचायत सदस्य का पिछला चुनाव वे 16 हजार से हार गए थे। उसके बाद उन्होंने जनता कांग्रेस का हल पकड़ लिया। अब जकांछ ने उन्हें गुलाबी टिकट थमा दिया है। कसडोल भाजपा के वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल की सीट है।

Published on: