राजनीति

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने जे पी नड्डा, संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

जे पी नड्डा बने अमित शाह के उत्तराधिकारी संसदीय बोर्ड ने नियुक्त किया BJP Working President
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 10:09 AM IST
JP Nadda
BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने जे पी नड्डा, संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में सोमवार को बड़ा फैसला हुआ। बीजेपी ने सर्वसम्मति से जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। BJP parliamentary board में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे।

शाह के पास होगा अध्यक्ष पद

मोदी सरकार की दूसरी पारी में केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के बाद से ही बीजेपी के नए अध्‍यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का नाम प्रमुखता से सामने आया। हालांकि पार्टी ने अभी उन्‍हें कार्यकारी अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी है। शाह संगठन चुनाव तक पार्टी के अध्‍यक्ष पद पर बने रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन में JP Nadda बतौर BJP working president पार्टी का कामकाज देखेंगे।

शाह के कहने पर हुआ फैसला: राजनाथ

राजनाथ सिंह ने संसदीय बोर्ड के फैसले की जानकारी देते नड्डा के नाम को मीडिया के सामने ऐलान किया। सिंह ने बताया कि बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह के नेतृत्‍व में पार्टी ने कई राज्‍यों के चुनाव और लोकसभा में चुनाव में शानदार सफलता हासिल की है। लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद उन्‍होंने यह जिम्‍मेदारी किसी और को सौंपे जाने की बात कही। जिसके बाद संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

सभी को पछाड़ नड्डा को मिली कमान

नई मोदी सरकार में अमित शाह को गृह मंत्रालय का जिम्मा संभालने के बाद से पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में थी। अध्यक्ष की दौड़ में वैसे तो कई नाम थे लेकिन जय प्रकाश नड्डा का नाम इसमें सबसे ऊपर था।

कौन हैं जेपी नड्डा

एनडीए-1 की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे 59 वर्षीय जय प्रकाश नड्डा को बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। नरेंद्र मोदी के साथ नड्डा का संबंध शुरू से ही अच्छा रहा है। एक समय शिमला में जेपी नड्डा के घर में ही नरेंद्र मोदी रहा करते थे। ब्राह्मण परिवार आने वाले नड्डा बीजेपी संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। जय प्रकाश नड्डा पार्टी के लिए कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव में उनक कंधों पर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी थी, जहां बीजेपी को 80 में से 62 सीटों पर जीत मिली है।

Updated on:
18 Jun 2019, 10:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All