1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर: Pulwama में अलर्ट के बीच सेना के काफिले पर आतंकी हमला, 9 जवान जख्मी

अलर्ट के बावजूद Pulwama में आतंकियों ने किया IED Blast सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम पर हुआ आतंकी हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 17 Jun 2019, 11:17 PM IST

Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में जवानों की सुरक्षा को लेकर एकबार फिर बड़ी चूक सामने आई है। संभावित आतंकी हमले के अलर्ट के बाद पुलवामा में भारतीय सेना को निशाना बनाकर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने अरिहल गांव में सेना की बख्तरबंद गाड़ी पर IED ब्लास्ट किया है। ये हमला अरिहल-लस्सीपुरा रोड पर हुआ है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भारी गोलीबारी जारी है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक आर्मी के 44 राष्ट्रीय राइफल्स को निशाना बनाकर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में 9 जवान जख्मी हुए हैं, जिसमें तीन की हालात नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Pragya Singh Thakur की शपथ पर लोकसभा के अंदर विपक्ष ने किया हंगामा

एक दिन पहले जारी हुआ था अलर्ट

वहीं एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर में बड़े आतंकी हमले के बारे में खुफिया जानकारी सामने आई थी। इसके बाद से घाटी में हाई अलर्ट जारी किया गया था। अलर्ट में कहा गया था कि हाल ही में सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए अंसार गजावतुल हिंद (एजीएच) के सरगना जाकिर मूसा की मौत का बदला लेने के लिए अलकायदा हमले की साजिश रच रहा है।

अलर्ट में पुलवामा का भी था जिक्र

अलर्ट में ये भी कहा गया था कि आतंकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान या इससे पहले हमले को अंजाम देने की योजना है। तीर्थयात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा तक जाने के लिए जिस रास्ते से जाते हैं, वह रास्ता अवंतिपोरा से होकर गुजरता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Heatwave: लू से बचने के लिए धारा 144 लागू, 22 जून तक स्कूल बंद

पुलवामा में इस महीने मारे गए कई आतंकी

इसी महीने की सात तारीख को पुलवामा में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पंजरण गांव में एनकाउंटर के दौरान दो स्थानीय आतंकी मारे गए थे। दो भगोड़े एसपीओ को भी सेना ने मार गिराया था। इसके बाद 14 जून को अवंतीपोरा के ग्राव-बंदिना में हुई मुठभेड़ में भी लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए।

यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू को AAP से मिला न्योता, चीमा बोले- पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान

14 फरवरी को दहला था हिंदुस्तान

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ गया था।