राजनीति

जानें संसद में ​कपिल सिब्बल ने क्यों कहा- दिल्ली में भड़की हिंसा के पीछे वायरस

संसद सत्र में आज दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस को लेकर जमकर हुआ हंगामा कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने दिल्ली हिंसा पर मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस को घेरा

2 min read
संसद में ​कपिल सिब्बल ने क्यों कहा- दिल्ली में भड़की हिंसा के पीछे वायरस
संसद में ​कपिल सिब्बल ने क्यों कहा- दिल्ली में भड़की हिंसा के पीछे वायरस

नई दिल्ली। संसद सत्र में आज यानी गुरुवार को दिल्ली हिंसा ( Delhi Violence ) और कोरोना वायरस ( Coronavirus ) को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सरकार की ओर से कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ( S. Jaishankar ) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ( Union Health Minister Harsh Vardhan ) ने विपक्षी सदस्यों के सवालों के जवाब दिए।

जिसके बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ( Congress leader Kapil Sibal ) ने दिल्ली हिंसा पर मोदी सरकार ( Modi government ) और दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) को घेरा।

कपिल सिब्बल ने कहा कि ये राजधानी में हिंसा के पीछे मुख्य कारण वायरस है। यह वायरस सांप्रदायिक था, जो नेताओं के बयानों से फैला था।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा मामले में प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो इस वायरस को नियंत्रित कर सकती है, लेकिन वो ऐसा नहीं करेगी। क्यों ये सरकार ही वायरस फैलाना चाहती है।

कपिल सिब्बल ने दिल्ली पुलिस पर हिंसा फैलाने वाले लोगों की मदद करने का आरोप लगाया।

वहीं, राज्यसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है।

इससे पहले निचले सदन लोकसभा में भी बुधवार को इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई थी।

Updated on:
12 Mar 2020 04:06 pm
Published on:
12 Mar 2020 03:57 pm
Also Read
View All
‘दुर्घटनास्थल पर न जाएं’; अजित दादा पर NCP नेता की विवादित टिप्पणी से बवाल, सुनेत्रा पवार ने पार्टी से निकाला

महायुति में सब ठीक नहीं! पहले निमंत्रण पत्र से एकनाथ शिंदे का नाम गायब, अब सीएम पद पर मची रार

TMC के 20 सांसदों के समर्थन देने से संसद में NDA की बढ़ जाएगी ताकत, बड़े बिलों के पास होने का रास्ता होगा आसान

राज्य सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, MP और झारखंड के विधायकों को दूसरे राज्य भेजने की तैयारी

इंडिया गठबंधन की मीटिंग में CPM नेता ने कांग्रेस को बताया ‘धोखेबाज’, कहा- एमके स्टालिन के साथ नीतीश कुमार जैसा किया व्यवहार