एक्शन में CM BS Yediyurappa Karnataka के बुनकरों का 100 करोड़ लोन माफ सभी विभागों के सचिवों के साथ की बैठक
नई दिल्ली। कर्नाटक की सत्ता पर काबिज होते बीएस येदियुरप्पा एक्शन में आ गए हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो बड़े फैसलों का ऐलान किया। सीएम पद के लिए bs yediyurappa ने राज्य की जनता को धन्यवाद दिया है।
सीएम का पहला फैसला
सीएम येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी जाने वाली छह हजार रुपये वार्षिक की एक किश्त में चार हजार रुपये देने की घोषणा की। दूसरी किस्त का ऐलान भी जल्द ही होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सोमवार को सदन में सुुबह 10 बजे सरकार का बहुमत साबित करेंगे।
100 करोड़ लोन माफ
कर्नाटक की नई नवेली सरकार ने दूसरा फैसला कर्जमाफी को लेकर किया। सीएम येदियुरप्पा ने बुनकरों का 100 करोड़ लोन माफ करने की भी घोषणा की है। इसके बाद सीएम सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक की।
पिछली सरकार पर येदियुरप्पा वार
Congress-JDS सरकार पर भी येदियुरप्पा ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में गवर्नेन्स नाम की कोई चीज नहीं थी। अब हम अच्छी तरह दिखाएंगे कि हमारी सरकार, पिछली सरकार से किस तरह अलग है।
बदला नहीं काम करुंगा: येदियुरप्पा
येदियुरप्पा ने कहा कि मैं बदले की राजनीति नहीं करूंगा। सब कुछ भूलकर आगे बढ़ेंगे। कर्नाटक की जनता के हित में फैसले लिए जाएंगे। मैं प्रधानमंत्री Narendra Modi और जनता को धन्यवाद देता हूं, जिसकी वजह से मैं एकबार फिर कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना।
चौथी बार बने कर्नाटक के मुखिया
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने शुक्रवार को राजभवन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। सफेद सफारी सूट में अपने कंधों पर हरे रंग की शॉल लिए 75 वर्षीय येदियुरप्पा ने भगवान के नाम पर कन्नड़ भाषा में शपथ ली। शिवमोगा जिले के क्षेत्र मलनाड निवासी येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर चौथी बार शपथ ली।