राजनीति

कहां है सियासी संकट? बैटिंग के लिए आए येदियुरप्पा, फिल्डर बने BJP विधायक

Karnataka Political Crisis के बीच Cricket BJP MLAs के साथ BS Yeddyurappa ने खेला क्रिकेट बेंगलुरु के रामाडा होटल में रखे गए हैं बीजेपी विधायक
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2019, 9:45 PM IST
Yeddyurappa played cricket
कहां है सियासी संकट? बैटिंग के लिए आए येदियुरप्पा, फिल्डर बने BJP विधायक

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिरने की कगार पर आ गई है। कांग्रेस अपने बागी विधायकों को मनाने की हर संभाव कोशिश कर रही है। Karnataka political crisis लाने बागी विधायकों के इस्तीफे पर Supreme Court बुधवार को फैसला सुनाएगी। इन्हीं सब के बीच राज्य के पूर्व सीएम और कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष BS Yeddyurappa क्रिकेट खेलते नजर आए हैं।

येदियुरप्पा ने की बैटिंग, तो विधायकों ने फिल्डिंग

कर्नाटक की सियासी संकट के बीच येदियुरप्पा ने बेंगलुरु स्थित रामाडा होटल पहुंचे। इसी होटल में बीजेपी के विधायकों को रखा गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने यहां विधायकों के साथ जमकर क्रिकेट खेला। इस दौरान बीजेपी कई वरिष्ठ नेता भी भी फिल्डिंग करते नजर आए हैं।

तीन जजों की बेंच सुनाएगी फैसला

मंगलवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कांग्रेस के बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई की।

बागी विधायकों की याचिका पर फैसला

बुधवार की सुबह 10 बजे कोर्ट आदेश सुनाएगी कि अदालत विधायकों के इस्तीफे को निर्धारित अवधि में मंजूर करने के लिए स्पीकर को निर्देश दे सकती है या नहीं।

स्पीकर की याचिका पर फैसला

कोर्ट को यह भी तय करना है कि जिन विधायकों के खिलाफ अयोग्य ठहराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, उसके बाद वह स्पीकर को इस्तीफे पर फैसला लेने का आदेश दे सकता है या नहीं।

बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किए जाने को चुनौती दी है। वहीं स्पीकर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में ही चुनौती दी है।

Published on: