राजनीति

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस सरकार का कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों ने ली शपथ

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार का आज पहला कैबिनेट विस्तार हो रहा है।
2 min read
karnataka cabinet expansion
कर्नाटक में कांग्रेस- जेडीएस सरकार का कैबिनेट विस्तार, मंत्रियों ने ली शपथ

बैंगलुरू: कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कांग्रेस के 16 और जेडीएस के 9 विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली है। राज्यपाल वजुभाई वाला राजभवन में एक सादे समारोह में कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई । इस दौरान मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शपथ समारोह में मौजूद रहे। कैबिनेट में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के भाई एचडी रेवाना को भी जगह मिली है। कांग्रेस विधायक डीके शिवकुमार को भी कैबिनेट में जगह मिली है। कुमारस्वामी कैबिनेट की सबसे अहम है कि इसमें मायावती की पार्टी बीएसपी के विधायक सतीश चंद्रा को मंत्री बनाया गया है।

जेडीएस कोटे से एसआर श्रीनिवास, मल्लपा चन्नावीरप्पा मानागुली, वेंकटराव नादगौड़ा, डीसी थमन्ना, जीटी देवगौड़ा, बंदीप कशमपुर और एचआर रेवन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली।

दोनों दलों में बनी सहमति

इससे पहले कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में विभाग बंटवारों को लेकर सहमति बन गई थी। गृह और सिंचाई, मेडिकल और खनन विभाग कांग्रेस के पास है। वही वित्त, सूचना, बिजली, पर्यटन और PWD विभाग जनता दल सेक्युलर के खाते में है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने 2019 का चुनाव साथ लड़ने का भी ऐलान कर दिया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-ही हम (कांग्रेस-जेडीएस) 2019 का आम चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

विभाग बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद

वहीं मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी दिल्ली आए थे। इस दौरान कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात कर चर्चा की थी। मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने मीडिया से कहा था कि जल्द ही कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार किया जाएगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद गठबंधन

गौरतलब है कि कर्नाटक में 15 मई को आए चुनाव परिणाम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन बहुमत से दूर थी। जिसके बाद कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन किया था। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा ने सरकार बनाई थी, लेकिन विश्वास मत का सामना किए बगैर ही बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Published on:
06 Jun 2018 04:18 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश