राजनीति

बीजेपी नेता पर सिद्धारमैया का पलटवार- ‘मुझे हिन्दी नहीं आती, अंग्रेजी या कन्नड़ में करें ट्वीट’

बीजेपी नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं हिन्दी भाषा नहीं समझता कृप्या कन्नड़ में या अंग्रेजी में ट्वीट करें।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2018, 8:09 PM IST
siddu

नई दिल्ली। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों में प्रचार के साथ ही तीखे व चुटीले बयानों का दौर जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और कर्नाटक इकाई के प्रभारी मुरलीधरन राव ने ट्वीट कर सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधा है। उन्होंने सिद्धारमैया से सवाल पूछा है कि क्या आप को बीजेपी से डर है। बीजेपी नेता ने लिखा कि बड़ी मेहनत के साथ ही अपने चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट का चयन किया है और हार के डर से अब कोई दूसरी विधानसभा सीट खोज रहे हैं। बीजेपी नेता ने सिद्धारमैया को चेतावनी देते हुए कहा कि आप अपनी सीट ही नहीं, बल्कि पूरा राज्य हारेंगे।वहीं सिद्धारमैया ने बीजेपी नेता पर पलटवार करतेहुए कहा कि मैं हिन्दी भाषा नहीं समझता कृप्या कन्नड़ में या अंग्रेजी में ट्वीट करें।

मतदान 12 मई को

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होगा। चुनाव एक ही चरण में होंगे। चुनाव के नतीजों की घोषणा 15 मई को की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है। नामंकन पत्रों की जांच 25 अप्रैल को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में कांग्रेस राज्य की सत्ता में है। कांग्रेस के पास 122 व भाजपा के पास 43 सीटें हैं। भाजपा कर्नाटक को दक्षिण के प्रवेशद्वार के तौर पर देख रही है, जहां वह अपने आधार को बढ़ाना और 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा सीटों के लिए अपनी जड़ें जमाना चाहती है। भाजपा यहां 2008 से 2013 तक सत्ता में रही थी।

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

कांग्रेस ने मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश कर रही है। कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्र में 56,696 मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाए जाएंगे। कंट्रोल यूनिट से प्राप्त नतीजों के सत्यापन के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक मतदाता केंद्र से वीवीपैट पेपर स्लिप चुनकर गिने जाएंगे। राज्य में उम्मीदवारों के खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये तय की गई है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के लिए खर्च की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड