दरअसल, पीएनबी स्कैम के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चैकसी के पास कई देशों में महंगी संपत्तियां बताई जा रही हैं। इन संपत्तियों की सही रिपोर्ट लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने 13 देशों की सरकार से संपर्क साधा था। ईडी ने इसके लिए उन देशों को लेटर आॅफ रोगेटरी भी जारी किया था। इन देशों में अमरीका, सिंगापुर, चीन, दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, ब्रिटेन, दुबई, रूस व बेल्जियम शामिल बताए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि हांगकांग के अधिकारियों से जवाब मिलने का इंतजार किया जा रहा है।