सिद्धू के खिलाफ गोपाल को उतारा
राजनीतिक हलकों में जनता दल (ध) के साथ गुप्त समझौते की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए भाजपा ने मैसूरु जिले की चामुंडेश्वरी से गोपाल राव को उतारा है। यहां से मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। बेटे के लिए वरुणा सीट छोडऩे के बाद सिद्धरामय्या इस बार अपनी पुरानी सीट चामुंडेश्वरी से लौटे हैं। हालांकि, यहां से ही उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरु किया था और पांच बार विधायक भी रह चुके हैं लेकिन २००८ में नए परिसीमन के बाद वे वरुणा से चुनाव लड़ रहे थे। राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि सिद्धरामय्या की घेराबंदी के लिए भाजपा यहां उम्मीदवार नहीं उतारकर जद (ध) की मदद कर सकती है और उसके बदले वरुणा में जद (ध) विजयेंद्र के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा। चामुंडेश्वरी से जद (ध) ने मौजूदा विधायक जी टी देवेगौड़ा को उतारा है। सिद्धरामय्या और देवेगौड़ा एक समय मित्र थे।