राजनीति

अपने से 21 साल छोटी लड़की पर फिदा हो गए थे करुणानिधि, शादी के लिए उठाया था यह कदम

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम करुणानिधि ने लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2018, 11:28 AM IST
news
अपने से 21 साल छोटी लड़की पर फिदा हो गए थे करुणानिधि, शादी के लिए उठाया था यह कदम

नई दिल्ली। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम करुणानिधि ने लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्मों से सफर शुरू करने वाले करुणानिधि के सियासी करियर ने बुलंदियों को छुआ। यही नहीं करुणानिधि अपनी प्रेम कहानियों और शादियों की खबरों को लेकर भी खूब सुर्खियों में बने रहे। करुणानिधि की निजी जिंदगी के किस्से भी काफी दिलचस्प रहे। उनकी तीन शादियां हुईं थीं। तीन से एक पत्नी पद्मावती का निधन हो चुका है, जबकि अन्य दोनों दयालु और रजती साथ-साथ रहती हैं।

दक्षिण सिनेमा के प्लेबैक सिंगर सीएस जयरामन की बहन पद्मावती अम्माय्यर से करुणानिधि पहली बार 1944 में मिले। फिर दोनों में मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ तो रिश्ता प्यार मोहब्बत तक पहुंच गया। जिसके चलते दो साल बाद यानी 1946 में दोनों शादी कर ली। इस बीच दोनों को एक बेटा हुआ, लेकिन पद्मावती लंबे समय से करुणानिधि का साथ न दे सकीं और शादी के दो साल बाद ही 1948 में उनका निधन हो गया। पद्मावती की मौत के बाद 1952 में करुणानिधि ने दयालु को जीवनसाथी बना लिया। इस शादी से उनको चार बच्चे हुए। करुणानिधि के सियासी उत्तराधिकारी स्टालिन भी इन्हीं संतानों में से एक हैं।

फिर इसके बाद करुणानिधि के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर वह लंबे समय तक सुर्खियों में बने रहे। दरअसल, 1960 तक करुणानिधि की मुलाकात रजती से हुई। इस समय रजती की उम्र केवल 20-21 साल ही थी। वहीं करुणानिधि रजती से लगभग 22 साल बड़े थे। बताया जाता है कि करुणानिधि रजति पर बुरी तरह से फिदा हो गए थे। लंबे समय तक दोनों की रिश्ते बने रहे, लेकिन जैसे ही यह बात सार्वजनिक हुई तो इसका विरोध होने लगा। लेकिन करुणानिधि ने अपने प्रेम को पाने के लिए रजति से प्रेम विवाह रचा लिया। शादी के एक साल बार उनको रजति से कनिमोझी नाम की बेटी हुई। हालांकि बाद में उनकी पत्नियों में विवाद रहने लगा।

Published on: