
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बड़ा खुलासा किया है। थरूर का यह खुलासा होटल के एक कमरे में बनी शाहरुख की श्राइन से जुड़ा है। दरअसल, केरल के एक होटल के कमरे में किंग खान का श्राइन बनाया गया है। शाहरूख कभी यहां शूटिंग के सिलसिले में आए थे और होटल के इस कमरे में ठहरे थे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्वीट में किंग खान को संबोधित करते हुए लिखा कि "डियर शाहरुख खान हाल ही में केरल की मुन्नार यात्रा के दौरान मैं एक होटल के कमरे में ठहरा था।
यह वही कमरा है जिसमें 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान आप भी ठहरे थे। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपके आने के बाद से ये कमरा एक श्राइन के रूप में बदल दिया गया है। इस कमरे को आपके चित्रों से सजाया गया है। कमरों की दीवारों पर आपके कटआउट लगाए गए हैं। जबकि यहां आराम के लिए कोई जगह शेष नहीं रह गई है।
अपने ट्वीट में थरूर ने कमरे की कुछ फोटो भी शेयर की है। इन फोटों में थरूर किंग खान के पोस्टर और कट आउट के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेता शशि थरूर अपने बयानों और ट्वीट्स को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। शाहरुख खान को कांग्रेस नेता का यह थरूर का यह ट्वीट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस निर्माता रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी थी। इस फिल्म का काफी हिस्सा केरल के मन्ना में फिल्माया गया था।