6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस से निष्‍कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री की धमकी, ऐसा पर्दाफाश करूंगा कि मुंह नहीं दिखा पाएंगे राहुल

ओडिशा कांग्रेस हाल ही निष्कासित किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेन ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला है।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 21, 2019

Odisha news

कांग्रेस से निष्‍कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री की धमकी, ऐसा पर्दाफाश करूंगा कि मुंह नहीं दिखा पाएंगे राहुल

नई दिल्ली। ओडिशा कांग्रेस हाल ही निष्कासित किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेन ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला है। जेना ने रविवार को कहा है कि वह राहुल गांधी के बारे में ऐसा खुलासा करेंगे कि फिर वह जनता को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने जेना और कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्णचंद्र सागरिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया था। यही नही कांग्रेस ने उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

आरटीआई में खुलासा: जेल में शशिकला को दिया जा रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, मिल रही खास सुविधााएं

लोगों को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद जेना ने मीडिया से कहा कहा कि उन्हे लगता है कि राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर आएंगे। तभी वह कांग्रेस अध्यक्ष का ऐसा पर्दाफाश करेंगे कि वह उसके बाद लोगों को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। कांग्रेस की कार्रवाई से खफा जेना ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने अब साफ कर दिया है कि वह खनन माफिया के साथ खड़े हैं।

हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही अमित शाह ने किया ट्वीट, 'शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं'

खनिजों से लूट खसोट कर संपत्ति इकट्ठा नहीं की

पूर्व कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने यह फैसला किया था ओडिशा के मुख्यमत्री नवीन पटनायक होने चाहिएं। इसलिए उन्होंने बीजद के अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ ‘महागठबंधन’ का ऐलान किया। कांग्रेस के आरोपों पर बोलते हुए जेना ने कहा कि वह कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहे। लेकिन कांग्रेस में वह फिट नहीं बैठते क्योंकि उन्होंने खनिजों से लूट खसोट कर संपत्ति इकट्ठा नहीं की। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पार्टी विरोधी बयानबाजी और गतिविधियों में शामिल होने के चलते राज्य कांग्रेस के दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।