राजनीति

पार्षद से विधानसभा स्पीकर तक का सफर, जानें नंद किशोर यादव के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार BJP के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव बने विधानसभा स्पीकर पार्टी के कई अहम पदों पर रह चुके हैं नंद किशोर यादव

2 min read
Nov 17, 2020
नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बने हैं।

नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बन चुकी है। जेडीयू प्रमुख नीतीश मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वहीं, डिप्टी सीएम और विधानसभा स्पीकर का रास्ता भी साफ हो चुका है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ( Nand Kishore Yadav ) बिहार विधानसभा के नए स्पीकर होंगे। वहीं, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर विजय चौधरी को इस बार नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया है। आइए, नंद किशोर यादव के बारे में कुछ दिलचस्प बाते हैं, जिन्होंने बतौर पार्षद राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

RSS और ABVP से भी जुड़े रहे हैं नंद किशोर यादव

नंद किशोर यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा नंद किशोर यादव पार्टी के कई अहम पदों पर रह चुके हैं। 67 साल के नंद किशोर यादव का जन्म पटनासिटी में हुआ है। यहीं से इनकी पढ़ाई-लिखाई हुई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से उन्होंने राजनीतिक जीवन में प्रवेश किया। इसके बाद नंद किशोर यादव आरएसएस से भी जुड़े। 25 साल की उम्र में नंद किशोर यादव पहली बार पार्षद बने। उसी साल यादव जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए। वहीं, 1982 में नंद किशोर यादव डिप्टी मेयर नियुक्त किए गए। 1983 में बीजेपी ने पटना महागनर का उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई। नंद किशोर यादव 1995 से लेकर अब तक पटना जिले के सभी विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं यादव

1998 में नंद किशोर यादव को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। साल 2008 में नंद किशोर यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बने। वहीं, नवंबर 2010 में नंद किशोर यादव को सड़क एवं परिवहन मंत्री बनाया गया। वहीं, जब 2013 में बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूटा तो नंद किशोर यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। यहां आपको बता दें कि नंद किशोर यादव को स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। वहीं, अब नंद किशोर यादव को पार्टी ने विधानसभा के अंदर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Published on:
17 Nov 2020 11:43 am
Also Read
View All