राजनीति

जानिए सवर्णों के लिए क्यों जरूरी है आरक्षण?

सवर्णों के आरक्षण की मांग बहुत पुरानी है। इसे राजनीतिक समर्थन भी प्राप्त है।
2 min read
modi
जानिए सवर्णों के लिए क्यों जरूरी है आरक्षण?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। SC-ST एक्ट से निराश चल रहे सवर्ण जातियों को खुश करने के लिए मोदी सरकार ने सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण की मंजूरी दे दी है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को आरक्षण दिया जाएगा। वहीं, सरकार इसके लिए मंगलवार को संविधान संशोधन विधेयक लाने जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि सवर्णों के लिए आरक्षण क्यों जरूरी है....

कई सवर्ण भी हैं गरीब

सवर्ण वर्ग SC-ST एक्ट से निराश चल हैं। इसके पीछे की वजह यह धारण है कि सवर्ण का मतलब समर्थ होना होता है। लेकिन यह सहीं नहीं हैं, देश में सवर्णों में भी आर्थिक रूप से कमजोर लोग हैं। यह आकंड़ो के द्वारा भी साबित हो चुका है। इस लिहाज से सवर्णों के लिए आरक्षण की मांग काफी हद तक सही लगती है।

रोजगार में कमी

देश में रोजगार के स्तर घट रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष फैल रहा है। ये असंतोष ज्यादातर युवाओं में है। निजी क्षेत्र में पहले से कम नौकरियां है। वहीं, सार्वजनिक क्षेज्ञ में SC-ST आरक्षण की वजह से सवर्णों के लिए उतने मौके नहीं हैं। इस वजह से भी सवर्णों में आरक्षण की मांग उठती रहती है।

कृषि की खराब हालत

कई सालों से कृषि और किसानों की हालत काफी खराब है। पहले के मुकाबले खेती के लिए पहले से ज्यादा निवेश करना पड़ रहा है और इससे किसानों को ज्यादा कुछ मिल भी नहीं रहा है। खेती की खराब हालत की वजह से सवर्ण जातियां ही प्रभावित नहीं हूई हैं बल्कि अन्य जातियां भी काफी प्रभावित हुई हैं। लेकिन आरक्षण की वजह से अन्य जातियों को इससे बचने में मदद मिली है।

SC-ST की तरह आरक्षण का फायदा

आरक्षण की वजह से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को काफी फायदा हुआ है। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हुई है। यह सब देख सवर्णों को ऐसा महसूस हो रहा है कि बिना आरक्षण के उनका कुछ नहीं हो सकता।

राजनीतिक समर्थन

आपको बता दें कि सवर्णों के आरक्षण की मांग बहुत पुरानी है। इसे राजनीतिक समर्थन भी प्राप्त है। वहीं, कोई भी राजनीतिक पार्टी ऐसी नहीं है जो इसका विरोध करने का साहस जुटा सके।

Published on:
07 Jan 2019 05:34 pm