राजनीति

JDU में शामिल हुए लालू के समधी चंद्रिका राय, दो विधायकों ने भी बदला पाला

Bihar Assembly Election से पहले RJD को बड़ा झटका Lalu Prasad Yadav के संबंधी Chandrika Rai ने दो अन्य MLA के साथ छोड़ी RJD तीनों विधायकों ने JDU का दामन थामा
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2020, 9:04 PM IST
Chandrika rai left RJD with MLA
लालू यादव को बड़ा झटका, चुनाव से पहले चंद्रिका राय ने दो विधायकों के साथ छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली। बिहार ( Bihar Assembly Election ) में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासत भी गर्मा रही है। नेताओं का दल बदल का खेल भी शुरू हो गया है। गुरुवार एक बार फिर बिहार में राजनेताओं ने दल बदलकर सियासी तराजू के हवा दी है। इस बार झटका लगा है राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) को। लालू यादव ( Lalu Prasad Yadav ) के समधी चंद्रिका राय ( Chandrika Rai ) ने लालटेन को बाय-बाय बोल दिया है। यही नहीं उनके साथ दो अन्य विधायकों ने भी पार्टी छोड़ दी है।

चंद्रिका राय ने दो आरजेडी विधायकों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) का तीर पकड़ लिया है। आपको बता दें कि चंद्रिका राय लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के ससुर हैं।

बाढ़ और कोरोना के संकट से जूझ रहे बिहार में सियासी घमासान भी चरम पर है। गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के लिए यहां बुरी खबर सामने आई वहीं सत्ताधारी जेडीयू को एक और खुशी नसीब हुई। राजद से वरिष्ठ नेता और लालू यादव के संबंधी चंद्रिका राय ने पार्टी छोड़ कर जेडीयू का दामन थाम लिया। चंद्रिका राय के साथ-साथ दो अन्य राजद विधायकों फराज फातमी और जयवर्धन यादव ने भी पार्टी छोड़ कर जेडीयू का तीर थाम लिया।
आपको बता दें कि चंद्रिका राय छपरा के परसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीते दिनों तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच रिश्ते बिगड़ने के बाद से ही चंद्रिका राय की पार्टी को लेकर खटास बढ़ने लगी थी। चुनावी माहौल में उन्होंने इसका पूरा फायदा उठा लिया।

जयवर्धन यादव पटना के पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके अलावा दरभंगा के केवटी से आरजेडी विधायक फराज फातमी भी जेडीयू में शामिल हो गए।

आपको बता दें कि इससे पहले महागठबंधन ( Grand Alliance ) को पहला बड़ा झटका ( big jolt ) लग ही गया। महागठबंधन को यह झटका हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा ( Hindustan Awam Morcha ) के प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ( Former CM Jitan Ram Manjhi ) ने दिया है। उन्होंने गुरुवार को अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का महागठबंधन से अलग होने की घोषणा की।

Updated on:
20 Aug 2020, 9:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए