राजनीति

Lockdown: PM मोदी की सर्वदलीय बैठक आज, AAP को नहीं मिला न्यौता

टीएमसी ने सर्वदलीय बैठक के बहिष्कार की घोषणा की 5 से कम सांसदों वाली पार्टी को नहीं भेजा गया न्यौता संक्रमित मरीजों की संख्या 4300 के पार
2 min read
3e1790de-55ee-4e54-a3b7-f337ad362063.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन ( Lockdown ) को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे। सर्वदलीय बैठक का मकसद कोरोना की रोकथाम और अन्य पहलुओं को लेकर सभी की राय जानना और एक राय कायम करना है।

दूसरी तरफ इस बैठक में उन्हीं पार्टियों को बुलाया गया है जिनके सांसदों की संख्या 5 या उससे ज्यादा है। ऐसे में इस बैठक के लिए आम आदमी पार्टी को भी न्यौता नहीं दिया गया है।

सर्वदलीय बैठक के बारे में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सुबह 11 बजे उन विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बातचीत करेंगे जिनके लोकसभा और राज्यसभा में पांच या इससे अधिक सदस्य हैं। इस दौरान लॉकडाउन के साथ ही कोरोना के बढ़ते प्रकोप और इसे हल करने की दिशा में बातचीत होगी।

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस बैठक के बहिष्कार की घोषणा की है। पिछले कई दिनों से टीएमसी संसद में कोरोना के मसले पर चर्चा करने की मांग कर रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मार्च से ही कोरोना के मुद्दे पर संसद में चर्चा के साथ सर्वदलीय बैठक की मांग हो रही थी लेकिन उस समय ऐसा नहीं किया गया तो अब ऐसा क्यों किया जा रहा है।

बता दें कि देश में संक्रमित मरीजों की 4300 के पार हो गया है। 124 लोगों की मौतें अभी तक हो चुकी हैं। इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने क्लस्टर और हॉटस्पॉट योजना तैयार की है। साथ ही कुछ स्थानों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भी बात चल रही है।

Updated on:
08 Apr 2020 09:09 am
Published on:
08 Apr 2020 07:36 am