अमित शाह ने झारखंड के धनबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चुनावी रण जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को झारखंड के धनबाद में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता 70 साल से ऐसे नेता की राह देख रही थी, जो अपने और अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए अपना जीवन लगा दे। जनता को मोदी जी के रूप में वो नेता मिला है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने 20 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है। दूसरी तरफ गठबंधन के नेता राहुल गांधी है जो थोड़ी सी गर्मी बढ़ने पर छुट्टी लेकर चले जाते हैं और ऐसे जाते हैं कि मां भी ढूढ़ती रह जाती है की बिटवा कहां गया। पांच साल के अंदर मोदी सरकार ने ढेर सारे ऐसे काम किए हैं जिससे देश में गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया है।
अमित शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर मोदी सरकार ने ढेर सारे ऐसे काम किए हैं जिससे देश में गरीबों के जीवन में परिवर्तन आया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि घुसपैठिये देश को दीमक की तरह चाट रहे हैं। राहुल बाबा एंड कंपनी कहती है कि घुसपैठियों को नहीं निकालना चाहिए। फिर से मोदी सरकार बना दो। तो कश्मीर से कन्याकुमारी और कोलकाता से कच्छ तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुन कर निकालने का काम मोदी सरकार करेगी। भारत तेरे टुकड़े हो एक हजार का नारा लगाने वालों की जगह मोदी सरकार में सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.