पुलिस जानकारी के अनुसार घटना पटना-औरंगाबाद एन-एच 139 स्थित अरवल नगर थाना क्षेत्र की है। यहां वलिदाद में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहलचान राजेंद्र कुमार, दयाशंकर कुमार और छोटन संतोष कुमार के रूप में की है। तीनों ही पटना जिले के नूरचक इलाके के रहने वाले थे। हैरानी की बात यह है कि मृतक तीनों ही युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे घंटों तक यातायात की व्यवस्था बिगड़ी रही।