राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019ः आप-कांग्रेस ने मिलाया हाथ, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में मिलकर करेंगे मुकाबला!

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक दोनों के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गठबंधन पर बात हो चुकी है।
2 min read
RAHUL CONGRESS
लोकसभा चुनाव 2019ः आप-कांग्रेस ने मिलाया हाथ, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में मिलकर करेंगे मुकाबला!

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के लिए अलग-अलग तरह के सियासी मेलमिलाप का दौर जारी है। उपचुनावों में एकजुट विपक्ष की ताकत को देखते हुए अब मोदी लहर से निपटने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी हाथ मिलाती दिख रही हैं। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक दोनों के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गठबंधन पर बात हो चुकी है।

ये रहेगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूला!

दिल्ली में सात, हरियाणा में 10 और पंजाब में 13 लोकसभा सीटें हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों राज्यों की 30 सीटों में से आम आदमी पार्टी को नौ सीटें मिल सकती हैं, जबकि 17 पर कांग्रेस लड़ सकती हैं। आम आदमी पार्टी को हरियाणा में एक, पंजाब में चार और दिल्ली में चार सीट देने पर सहमति बनने की खबर मिली है।

फायदे-नुकसान का गणित

सियासी जानकारों के मुताबिक तीनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का वोट बैंक लगभग समान है। ऐसे में दोनों के अलग-अलग लड़ने से वोटों के ध्रुवीकरण के चलते बीजेपी को फायदा हो रहा था। लेकिन अगर दोनों साथ लड़ते हैं तो संयुक्त रूप से दोनों का मुकाबला बीजेपी से होगा। उस स्थिति में निश्चित तौर पर बीजेपी को नुकसान होगा। फिलहाल बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के पास इन 30 में से 18 सीटें हैं।

आलाकमान तैयार, दिल्ली की कमान नहीं

कांग्रेस नेता अजय माकन ने गठबंधन की खबरों को खारिज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का दिल्ली नेतृत्व इस गठबंधन के लिए तैयार नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोदी लहर से मुकाबले के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व गठबंधन चाहता है।

Published on:
06 Jun 2018 12:39 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश