14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : राहुल गांधी की सभा के लिए किए थे भीड़ जुटाने के दावे, नहीं पहुंचे ज्यादा कांग्रेसी

राहुल गांधी की सभा में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के दावे किए थे, लेकिन कार्यालय पर अधिक भीड़ नजर नहीं आई।

2 min read
Google source verification
patrika

Congress,Mandsaur,Kisan Sammelan,Rahul Gandhi,ujjain news,congress worker,

उज्जैन. मंदसौर में बुधवार को राहुल गांधी की सभा में उज्जैन जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने के दावे किए गए थे, लेकिन कांग्रेस कार्यालय पर अधिक भीड़ नजर नहीं आई। कहा गया था कि यहां से 300 बसें रवाना होंगी, लेकिन कार्यकर्ताओं की अधिक भीड़ नहीं होने के चलते एक बस व तीन-चार अन्य छोटे वाहनों से ही मंदसौर के लिए रवाना हुए हैं।

राहुल की मौजूदगी में किसान सम्मेलन
राहुल गांधी की मौजूदगी में किसान सम्मेलन का आयोजन बुधवार को मंदसौर में किया जा रहा है। कार्यक्रम में उज्जैन जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा था। क्षीरसागर पार्टी कार्यालय के साथ ही अन्य जगहों से कांग्रेसी मंदसौर के लिए रवाना हुए हैं।

इस वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित
इस वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का भी मध्यप्रदेश में यह पहला कार्यक्रम है। ऐसे में कांग्रेस इस सम्मेेलन को सफल बनाने में खासी ताकत झौंक रही है। जिले से कई नेता भारी भीड़ जुटाने का दम भर रहे थे, ३०० वाहन ले जाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अधिक भीड़ नहीं होने से चेहरे मायूस हो गए। कार्यकर्ता व किसानों के लिए वरिष्ठ नेताओं ने अपने स्तर पर भोजन पैकेट की व्यवस्था भी की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी अलग-अलग गुटों में मंदसौर पहुंचेंगे। इसके लिए शहर में चार-पांच स्थानों पर जुटने की तैयारी की गई थी।

प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद गुड्डू ने कहा था
आयोजन को लेकर मंगलवार को पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने पार्टी कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में बताया था कि आयोजन स्थल पर डेढ़ लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना है। इसी आधार पर तैयारी भी की गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा के अनुसार जिलेभर से कांग्रेसी किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।

यहां से रवाना हुए कांग्रेसी
पार्टी कार्यालय : शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार के साथ कांग्रेसी क्षीरसागर पार्टी कार्यालय से सुबह ७ बजे मंदसौर के लिए रवाना हुई। यहां समन्वयक जेएस बिष्ट, शशांक भार्गव, विष्णु विश्वकर्मा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को रवाना किया।

आगररोड : आगररोड स्थित चौपाल सागर पर पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार, पीसीसी सचिव चेतन यादव के नेतृत्व में अन्य नेता-कार्यकर्ता और किसान मंदसौर के लिए सुबह ७ बजे रवाना हुए।

इंदिरा नगर : पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के इंदिरानगर स्थित निवास पर ब्लॉक अध्यक्ष आजम शेख सहित कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता सुबह ७ बजे जमा हुए। इंदिरानगर में जुटने के बाद वह पार्टी कार्यालय होते हुए मंदसौर के लिए रवाना हुए।

इंदिरा नगर : इंदिरानगर में ही पूर्व विधायक रामलाल मालवीय के निवास पर युवक कांग्रेस की टीम जमा हुई। यूथ कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता रवाना हुए।